लड़कियाँ ऐसे लड़को से कभी नहीं करना चाहती है शादी, जानें आप कैसे हैं !!

शादी को लेकर लड़कियां कई बातें सोचती है। हाल ही में अमेरिका में ईस्टर्न कनेक्टिकट स्टेट यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने 15 से 29 साल की 80 महिलाओं और 61 माताओं की जीवनसाथी बनाने की पसंद का आकलन किया। महिलाओं के सामने आकर्षकता के अलग-अलग स्तर वाले तीन-तीन पुरुषों की कलरफुल तस्वीरें रखी गईं। हर तस्वीर की विशेषताओं की तीन प्रोफाइल में से एक के साथ जोड़ी बनाई गई।

सर्वे ने खोले कई राज:

रिसर्च के अनुसार, महिलाओं ने आकर्षक और मध्यम दर्जे के आकर्षक व्यक्ति को ज्यादा पसंद किया गया। अनाकर्षक लोगों में सर्वाधिक डिजायरेबल विशेषताएं होने के बावजूद लड़कियों और उनकी माताओं ने उन्हें डेटिंग के लायक नहीं माना।

महिलाओं और उनकी माताओं की नजर में न्यूनतम स्तर की शारीरिक सुंदरता जरूरी है। रिसर्च में यह भी पाया गया कि जब संभावित जीवनसाथी चुनने की बात आती है तो लड़कियां अपने माता-पिता की तुलना में ज्यादा चूजी हैं। और ज्यादा अच्छे से लड़के पसंद करती है।

Back to top button