लौंग भी रोकता है बालों का झड़ना

अगर आप बाल झड़ने से परेशान है. महंगें शैम्पू और साबुन बदलने के बाद भी कोई फर्क नहीं पड़ रहा है तो अब लौंग का कंडिशनर इस्तेमाल करके देखिए. सुनकर आपको हैरानी हो रही होगी लेकिन दाँत के दर्द से लेकर बालों की मजबूती तक लॉन्ग के जबरदस्त फायदे है.

बनाने का तरीका
2 चम्मच पिसी हुई लौंग और आधा कप ऑलिव ऑइल को मिक्स करके धीमी आंच पर गर्म करें. याद रखें इस मिक्सचर को सिर्फ गरम करना है इसे उबालना नहीं है. इसके बाद इस मिक्सचर को आंच से उतारकर ठंडा कर लीजिये. ठंडा होने के बाद अब इसे छान लीजिये. आप इसे किसी बोतल में डालकर रख दीजिये. जब आप कभी शैम्पू करने जाएँ तो इस तेल की एक-दो बूंद अपनी हथेलियों में लीजिए और अपने सर की त्वचा पर लगा लीजिए. इसे 20 मिनिट तक अपने सिर पर लगा रहने दीजिये और फिर शैम्पू कर लीजिए.
ये भी पढ़े: 2019 में नही! इसी साल होंगे लोकसभा चुनाव, पीएम मोदी ने की तैयारी…!
शहद में जैतून का तेल मिक्स करें और रात को सोने से पहले इसे बालों के किनारे पर लगाएं. अगले दिन बाल धो लें इससे दो मुंहें बालों की समस्या दूर होगी.
बालों का रंग बदलने के लिए चाय पत्ती के पानी में शहद मिलाएं और इससे बालों में स्प्रे करके शावर कैप से सिर को ढक लें. अगले दिन सिर धोने पर बालों में शाइन और हल्का भूरा रंग आ जाएगा.





