लोकसभा चुनाव 2019: BSP की मुखिया मायावती बोलीं- ममता बनर्जी के पीछे पड़े हैं गुरु व चेला

लोकसभा चुनाव 2019 में अंतिम चरण के मतदान से पहले राजनीतिक दलों में खींचतान काफी बढ़ रही है। इसी के बीच बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने पीएम नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के साथ निर्वाचन आयोग पर बड़ा आरोप लगाया है।
मायावती ने मीडिया से कहा कि पश्चिम बंगाल में लगातार अराजकता बढ़ती ही जा रही है। वहां पर हिंसा के पीछे भाजपा और आरएसएस हैं। इसके साथ ही बसपा मुखिया ने चुनाव आयोग पर भी गंभीर आरोप लगाए और कहा कि चुनाव आयोग केंद्र के इशारों पर काम कर रहा है।
मायावती ने पश्चिम बंगाल में हिंसा को लेकर को लेकर भाजपा पर बड़ा हमला बोला है। मायावती ने आरोप लगाया है कि तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी को जानबूझकर टारगेट किया जा रहा है। मायावती ने चुनाव आयोग पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आयोग केंद्र के इशारे पर काम कर रहा है। बंगाल में चुनाव प्रचार पर रोक लगानी ही थी तो मोदी की प्रस्तावित दो रैलियों के बाद रोक क्यों लगाई। उन्होंने कहा कि बंगाल में चुनावी हिंसा और बवाल का सवाल है तो वहां ऐसा साफ तौर पर ऐसा लगता है कि हिंसा जानबूझकर आरएसएस और भाजपा की ओर से करवाई गई है। मायावती ने कहा कि एक सोची समझी साजिश के तहत बंगाल की ममता बनर्जी सरकार को काफी लंबे समय से टारगेट किया जा रहा है। जिससे कि भाजपा अपनी विफलताओं से जनता का ध्यान हटा सके लेकिन जनता उनकी साजिश को समझती है और यूपी की तरह बंगाल में भी जवाब देगी।
बसपा मुखिया मायावती ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और उनके चेले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में सोची समझी रणनीति के तहत ममता को लंबे समय से टारगेट किया जा रहा है। अब लोकसभा चुनाव में भी ममता बनर्जी को षडयंत्र के तहत टारगेट कर रहे हैं ताकि भाजपा अपनी विफलताओं से लोगों का ध्यान हटा सकें। उन्होंने कहा कि गुरु (मोदी) और चेले (अमित शाह) हाथ धोकर ममता के पीछे पड़े हैं जो न्याय संगत नहीं है। बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को जिस तरह टारगेट करके उनकी सरकार और उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। यह सब पीएम को शोभा नहीं देता है।
मायावती ने कहा कि केंद्र सरकार पूरी शक्ति के साथ बंगाल की गैर भाजपा सरकार पर तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है। भाजपा के साथ पीएम नरेंद्र नरेंद्र मोदी की कोशिश है कि बंगाल के मुद्दे को इतना ज्यादा गरमाया जाए कि बाकी मुद्दों से, उनकी विफलता और सरकार की असफलता से लोगों का ध्यान हट जाए।
मायावती ने कहा कि केंद्र सरकार के दबाव में चुनाव आयोग ने बंगाल में चुनाव प्रचार पर रोक लगाई है। उन्होंने कहा कि यह रोक वहां पीएम की दौ रैलियां खत्म होने के बाद रात दस बजे से लगाई गई है। इसकी वह कड़ी निंदा करती हैं, अगर रोक लगानी थी तो सुबह से लगानी चाहिए थी। इससे साफ है कि इस मुख्य चुनाव आयुक्त के रहते चुनाव हुए फ्री एंड फेयर नहीं हो पा रहा है। लोकतंत्र को आघात पहुंच रहा है। बहुत ही शर्मनाक और निंदनीय है।





