लोकसभा चुनाव से पूर्व विश्वविद्यालयों की परीक्षायें हों सम्पन्न : राज्यपाल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल एवं कुलाधिपति राज्य विश्वविद्यालय राम नाईक ने सभी कुलपतियों को परीक्षायें समय व नकलविहीन सम्पादिन कराये जाने हेतु पत्र प्रेषित कर निर्देश दिये हैं। राज्यपाल ने कुलपतियों को कहा है कि विश्वविद्यालय सभी विषयों व पाठ्यक्रमों की परीक्षायें माह फरवरी के अन्तिम सप्ताह से 31 मार्च तक सम्पन्न करायें।
उत्तर पुस्तिकाओं का समयबद्ध मूल्यांकन कराकर 15 जून से पूर्व परिणाम घोषित करें
राज्यपाल ने कहा कि उत्तर पुस्तिकाओं का समयबद्ध मूल्यांकन कराकर 15 जून से पूर्व परिणाम घोषित करें। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव से पूर्व सभी विश्वविद्यालयों की परीक्षायें सम्पन्न हो जायें। श्री नाईक ने अपने पत्र में कहा है कि विश्वविद्यालयों की परीक्षाओं में अनुचित साधनों के प्रयोग पर प्रभावी नियंत्रण करने, परीक्षाओं की शुचिता, पारदर्शिता हों ।
ये भी पढ़ें :-रॉबर्ट वाड्रा मामले में बोली प्रियंका, कहा पूरी दुनिया को पता है क्या हो रहा?
परीक्षा केन्द्रों के निर्धारण का कार्य तत्परतापूर्वक किया जाये
विश्वविद्यालय शांति व्यवस्था बनाये रखने की दृष्टि से परीक्षा केन्द्रों के निर्धारण का कार्य तत्परतापूर्वक किया जाये। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक सत्र विनियमित करने तथा परीक्षाओं को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिये अपने-अपने स्तर से तैयारी पूरी करें।





