लोकसभा चुनाव: ममता सरकार पर बरसे अमित शाह

कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह अपनी रैली के लिए मालदा पहुंच गए हैं। इस रैली में वह ममता बनर्जी सरकार पर निशाना साध सकते हैं। इससे पहले अमित शाह बागडोगरा पहुंचे जहां भाजपा नेताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
ये भी पढ़ें :-भावांतर योजना को लेकर शिवराज ने दी धमकी, कांग्रेस ने लिया यू टर्न
आपको बता दें अमित शाह अगले दो दिनों में राज्य में कई रैलियों को संबोधित करने वाले हैं। ममता बनर्जी सरकार ने कथित तौर पर मालदा में अमित शाह के हेलिकॉप्टर की लैंडिंग की अनुमति देने से इंकार कर दिया था।भाजपा के विरोध के बाद स्थानीय प्रशासन ने शाह के हेलिकॉप्टर को मालदा में उतरने की अनुमति दी। भाजपा का कहना है कि पश्चिम बंगाल में पार्टी की बढ़ते जनाधार से ममता बनर्जी घबड़ा गई हैं।
ये भी पढ़ें :-सुप्रीम कोर्ट 35-ए की याचिका पर बंद कमरे में सुनाएगा फैसला
जानकारी के मुताबिक भाजपा के 2019 के चुनाव की शुरुआत करने आया हूं। 2019 का यह चुनाव भारत के भविष्य का निर्धारण तो करेगा ही, साथ ही यह पश्चिम बंगाल के भविष्य का भी फैसला करेगा।रैली में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए हैं। अमित शाह बुधवार को भी एक रैली को संबोधित करेंगे।भाजपा ने लोकसभा चुनाव में राज्य की 42 लोकसभा सीटों में से 22 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है।





