लेबनान में हुआ बड़ा विस्फोेट, 100 से अधिक लोगों की मौत, सभी भारतीय सुरक्षित

बेरूत। लेबनान की राजधानी बेरूत के पोत पर हुए विस्फोट में मरने वालों की संख्या 100 से अधिक तथा घायलों का आंकड़ा 4000 से ज्यादा हो सकता है। लेबनान रेड क्रॉस सोसायटी ने बुधवार को यह आशंका जतायी। वहीं लेबनान में स्थित भारतीय दूतावास के सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं।

लेबनान में भारतीय राजदूत सुहेल एजाज खान ने मीडिया को बताया कि हमारे दूतावास के सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं और हम भारतीय समुदाय के लोगों के संपर्क में हैं। अब तक किसी भी भारतीय की मौत नहीं हुई है। हम चीजों को नजदीक से देख रहे हैं और समुदाय से जुड़े संगठनों के संपर्क में भी हैं। सेंट्रल बेरूत में स्थित बहुत सी इमारतों को नुकसान हुआ है।

लेबनान में स्थित भारतीय दूतावास की ओर भारतीय समुदाय के लोगों की मदद के लिए हलेपलाइन नम्बर भी जारी किए गए हैं।  सोशल मीडिया पर धमाके से बाद धुएं के उड़ते गुबार से जुड़े कई वीडियो पोस्ट किए गए हैं। स्थानीय मीडिया के द्वारा दिखाए गए वीडियों में धमाकों से प्रभावित इमारतों की खिड़कियों के टूटे कांच और गाड़ियों के टूटे कांच दिखाए गए हैं।

दरअसल धमाका इतना जोरदार था कि सड़कों पर हर ओर कांच के टुकड़े बिखरे हुए दिखाई दे रहे हैं और लोग डर के कारण इधर-उधर भाग गए थे। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्री हमाद हसन ने बताया है कि धमाके के बाद सैकड़ों लोग घायल भी हुए हैं। हालांकि धमाके के पीछे के कारण का अभी तक कोई पता नहीं लगा है।

Back to top button