लूट ले गए 70 हजार, जान से मारने की धमकी देकर

हाल ही में अपराध का एक मामला नई दिल्ली से सामने आया है. इस मामले में मिली खबरों के मुताबिक़ बाहरी उत्तरी जिले के बवाना इलाके में बदमाशों ने जान से मारने की धमकी देकरएक दुकानदार से 70 हजार रुपये लूट लिए और पुलिस ने दुकानदार के बयान पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

वहीं इस मामले में मिली खबरों के अनुसार पीड़ित प्रमोद कुमार ने पुलिस को बताया कि ”बवाना डीएसआईआईडीसी इलाके में हार्डवेयर की दुकान है. शुक्रवार रात जब वह अपने भतीजे राहुल के साथ दुकान बंद कर रहा था. इसी बीच दो बदमाश आए, जिन्होंने उसे घेरकर एक बदमाश ने उसे कहा कि चुपचाप खड़े रहो अगर जान प्यारी है. हमको हमारा काम करने दो. बदमाशों ने पीड़ित की जेब से 70 हजार रुपये निकाल लिए और फरार हो गए.”

वहीं इस मामले में पीड़ित ने घर आकर परिवार वालों को आपबीती बताई, फिर पीसीआर को वारदात की सूचना दी. इस मामले में मिली खबरों के मुताबिक़ पुलिस दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपितों की पहचान करने की कोशिश कर रही है. इस मामले में जल्द आरोपियों को हिरासत में लेकर उचित कार्यवाही की जाएगी.

Back to top button