लिव इन में था तो क्यों कर दिया गर्लफ्रेंड का कत्ल, सुसाइड नोट में उठा बड़ा सवाल

दक्षिणी दिल्ली के महरौली थानाक्षेत्र के छतरपुर स्थित एक घर से पुलिस को युवक-युवती के शव मिले हैं। शुरुआती जांच के बाद पुलिस अधिकारियों ने युवती की गला काटकर हत्या करने के बाद युवक के फांसी लगाने की आशंका जताई है। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है जिससे ये सवाल उठ रहे हैं कि अगर दोनों लिव इन में रह रहे थे तो आखिर युवक ने युवती की हत्या क्यों की…लिव इन में था तो क्यों कर दिया गर्लफ्रेंड का कत्ल, सुसाइड नोट में उठा बड़ा सवालदोनों पिछले कुछ महीनों से सुमन कॉलोनी एक्सटेंशन में किराये के मकान में लिव इन रिलेशन में रह रहे थे। पुलिस के अनुसार मृतक जिस मकान में रह रहे थे, उसकी पहली मंजिल पर रहने वाली एक महिला ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी थी। उसने बताया कि उनके कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था।

शुरुआती जांच में पुलिस कह रही है कि दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण इस मामले में किसी तीसरे की संलिप्तता नहीं दिखती है। जब खटखटाने पर भी दरवाजा नहीं खुला तो पहली मंजिल पर रहने वाली महिला को अनहोनी की आशंका हुई और उसने पुलिस को सूचना दी। सूचना के तत्काल बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।

किसी तरह कमरे का दरवाजा खोलकर जब पुलिस अंदर पहुंची तो देखा कि युवती मृत पड़ी थी और उसका गला कटा था जिसमें से खून निकल रहा था, जबकि युवक का शव फंदे से लटका था। युवकी की पहचान अविषेक मंडल के रूप में हुई है।

वहां से एक सुसाइड नोट मिला जिसमें लिखा था- ‘मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं, तुमने मुझे निराश किया अब मैं अपनी जान दे रहा हूं।’ इस सुसाइड नोट से कई सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर वह युवती से निराश क्यों था। क्या युवती और उसके बीच में कोई और आ गया था या उसकी कोई बात उसे अच्छी नहीं। या फिर दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था और युवक को इतना बड़ा कदम उठाना पड़ा। डीसीपी साउथ विजय कुमार सिंह ने बताया कि शवों के पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Back to top button