CBI छापों के बाद लालू ने दी सफाई: मेरे खिलाफ RSS-BJP की साजिश, मैं डरने वाला नहीं!

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के शिकंजे में कसे लालू प्रसाद यादव ने जमीन घोटाले पर अपनी सफाई पेश की है। लालू ने सीबीआई की छापेमारी पहली बार प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनके और परिवार के बाकी सदस्यों को निशाना बनाया जा रहा है।लालू प्रसाद यादव

उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ बीजेपी और आरएसएस मिलकर उन्हें बदनाम करने की साजिश कर रही है। उनका कहना है कि बीजेपी उन्हें अपने सामने झुकाना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि हम झुकने वालों में से नहीं है और मैं इनसे डरने वालों में से नहीं हूं। लालू ने कहा कि हम मिट जाएंगे, लेकिन बीजेपी सरकार को हटा कर दम लेंगे।​

Back to top button