लाखों लोगों की लाइफलाइन है बोगीबील पुल: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (मंगलवार को) देश के सबसे लंबे रेल सह सड़क बोगीबील पुल का शुभारंभ किया. उद्घाटन से पहले पीएम मोदी ने पुल की खूबियां जानीं. उद्घाटन के बाद पीएम मोदी इस पुल पर पहुंचे और यहां पैदल और अपनी कार के जरिये इस पुल का जायजा भी लिया. इस दौरान उन्होंने नीचे रेल इन पर खड़ी तिनसुकिया-नाहरलगुन इंटरसिटी एक्सप्रेस में सवार यात्रियों और अन्य लोगों का भी हाल हिलाकर अभिवादन किया. पीएम मोदी ने दिवंगत प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की वर्षगांठ के अवसर पर इस बोगीबील पुल और उस पर रेल आवागमन की शुरूआत की गई. 
पुल का उद्घाटन करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वहां पर मौजूद लोगों को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है. आज भारत को एक ऐसा पुल मिला है जो दो राज्य नहीं बल्कि दो दिलों की दूरियों को भी कम करेगा.
पीएम मोदी के संबोधन की खास बातें…
अटल जयंती के मौके पर आज देश सुशासन दिवस मना रहा है.
चाबहार बंदरगाह पर भारत को मिली बड़ी कामयाबी, अब देश में…
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी का सपना था कि भारत में सुशासन लागू किया जाए और आज सारा देश उनका सपना पूरा कर रहा है,
बोगीबील सिर्फ दो राज्यों को जोड़ने वाला पुल नहीं है बल्कि लाखों लोगों की लाइफलाइन है.





