लद्दाख में कांपी धरती, भूकंप की त‍ीव्रता 5.3 दर्ज की गई

 
नई दिल्ली। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख की जमीन रविवार सुबह भूकंप के झटकों से दहल गई। राष्ट्रीय भूकंप केंद्र के मुताबिक रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 5.3 दर्ज की गई है। सुबह करीब 10 बजकर 54 मिनट पर 10 किलोमीटर की गहराई में यह भूकंप आया है। शुरुआती जानकारी में पता चला है कि किसी प्रकार की भी हताहत होने की खबर नहीं है।
 
 
 
आपको बता दे कि इससे पहले शनिवार की देर रात 2.20 बदे भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे। हालांकि, रिक्टर स्कैल पर इस भूकंप की तीव्रता आज के मुकाबले कम थी। रिक्टर स्कैल पर इसकी तीव्रता 4.1 मापी गई थी। वहीं दूसरी तरफ हिमाचल में 3.4 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। मौसम विभाग के अनुसार ये झटके सुबह 11:55 आए थे।
 
 
 
बताया जा रहा है कि मध्यम तीव्रता वाला यह भूकंप कई सेकेंड तक महसूस किये गया। भूकंप का केंद्र पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में था। भूकंप से लोगों में डर का माहौल है हालांकि, किसी के हताहत होने या किसी तरह के नुकसान की कोई जानकारी नहीं मिली है। बता दें, 10 जनवरी को भी लद्दाख में भूकंप आया था।
 

Back to top button