लखनऊ में फिर से कोहरे के साथ बढ़ी ठंड, न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बरसात के कुछ दिन बाद एक बार फिर से कड़ाके की ठंड बढ़ा दी है। वहीं इस हफ्ते के 13 जनवरी को भी बारिश के आसार बन रहे हैं। प्रदेश के कई जिलों में मौसम विभाग ने बारिश होने का आसार जताया है। ऐसे में राजधानी लखनऊ भी कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड बढ़ती जा रही है। वहीं आज शनिवार सुबह राजधानी एक बार फिर से कोहरे से ढकी हुई नजर आई। आज से पहले 6 दिनों से शहर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
लखनऊ में भी अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट लगातार जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक शहर में रविवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस कम रेकॉर्ड दर्ज हुआ। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि शहर का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस पर आज पहुंचा है। आशंका जताई जा रही है कि अगले 10 दिनों में तापमान में और गिरावट हो सकती है।
उधर शहर में कड़ाके की ठंड के चलते विजिबिलिटी काफी कम हो गई, जिसकी वजह से लोगों को काफी समस्याओ का सामना करना पड़ रहा है और अपने वाहनों की रफ्तार भी धीमी करनी पड़ गई। बढ़ते समय के साथ सर्दी भी अपने चरम पर बढ़ती जा रही है। कभी पारा 6 डि्ग्री, तो कभी 10 डिग्री हो जाता है। उधर बढ़ते ठंड की वजह से डीएम अभिषेक प्रकाश ने स्कूलों ने बच्चों की छुट्टियां 21 जनवरी तक बढ़ा दी है। जिसमें कक्षा1 से 8 तक के बच्चों की छुट्टी 21 जनवरी तक करने का आदेश दिया है। लखनऊ डीएम ने कहा यह आदेश सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड द्धारा संचालित स्कूलों पर लागू होगा। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अगले 10 दिनों तक मौसम के इस हांड़ कंपाते रवैये से राहत के आसार नहीं हैं।





