लखनऊ में दिनदहाड़े गोली मारकर युवक की हत्या

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में एक युवक को बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। दिनदहाड़े हत्या की वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए।
जानकारी के मुताबिक, अज्ञात बदमाशों ने आशु यादव पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। मौके पर उसने दम तोड़ दिया। वहीं परिवार वालों ने राजेंद्र वर्मा नामक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया है। राजेंद्र के साथ आशु यादव की आपसी रंजिश बताई जा रही है।
लोगों का आरोप है कि पारा क्षेत्र में बेलगाम अपराधियों पर लगाम लगाने में इंस्पेक्टर त्रिलोकीनाथ सिंह नाकाम साबित हो रहे हैं। आए दिन पारा थाने के अंतर्गत कई छोटी बड़ी घटनाएं होती रहती हैं।





