लखनऊ में तेजी से बढ़ी कोरोना की रफ्तार, बीते 24 घंटों में टूट गए सारे रिकॉर्ड

लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश में कोरोना वायरस बहुत ही तेजी के साथ अपने पैर पसारने लगा है। दरअसल यूपी में बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना के 2250 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से 38 मरीजों की मौत भी हो गई है।

वहीं अगर जिलेवार कोरोना मरीजों की बात की जाए तो बीते 24 घंटे में लखनऊ में कोरोना के रिकॉर्ड 392 मामले, कानपुर में 168, नोएडा में 125, वाराणसी में 73, प्रयागराज में 100 नये मामले दर्ज हुए हैं।
इसके अलावा गोरखपुर में 89, हरदोई में 68, झांसी में 104, शाहजहांपुर में 58 केस मिले हैं। जबकि कानपुर में 8 और बरेली में 4 लोगों की मौत हुई है। अगर हम इलाज के उपरांत स्वस्थ हुए मरीजों की बात करें तो अब तक प्रदेश में 29845 लोग इलाज के बाद पूरी तरह से ठीक होने के बाद अस्पतालों से डिस्चार्ज हुए हैं।
जबकि 1146 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। यूपी में इस वक्त 18256 कोरोना के एक्टिव मामले है। जबकि 24 घंटे में कोरोना से 38 लोगों की जान जा चुकी है। अगर हम केवल राजधानी लखनऊ कि बात करें तो यहां पर कुल संक्रमितों की संख्या 2509 हो गई है।

Back to top button