लखनऊ : बेकाबू ट्रक ने बाइक में मारी जोरदार ठोकर, युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत

सरोजनीनगर। बंथरा इलाके में मंगलवार रात तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने आगे जा रही बाइक में जोरदार ठोकर मार दी। जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर घटना के बाद ट्रक चालक अपना वाहन छोड़कर मौके से भाग निकला। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है।

राजधानी के चौक थानान्तर्गत जनखुरिया पुरी निवासी पंकज श्रीवास्तव (44) मंगलवार रात अपनी बाइक से कानपुर की ओर से लखनऊ की ओर आ रहा था। तभी बंथरा में कानपुर रोड स्थित शिवपुरा गाँव के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने उसकी बाइक में जोरदार ठोकर मार दी।

इस हादसे में पंकज की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बाद में सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Back to top button