लखनऊ के जिला जज नियुक्त किए गए दिनेश कुमार शर्मा

लखनऊ। उच्च न्यायालय प्रशासन ने जनपद गाजियाबाद के जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार शर्मा तृतीय को जनपद लखनऊ का जिला जज नियुक्त किया है।
दिनेश कुमार शर्मा का जन्म 27 सितंबर 1961 को हुआ था तथा वह मूल रूप से जनपद आगरा के रहने वाले हैं। उन्होंने 4 जुलाई 2007 को उच्चतर न्यायिक सेवा में चयनित होकर न्यायिक सेवा प्रारंभ की। इसके पूर्व जनपद लखनऊ के जिला जज अनिल कुमार ओझा कार्यरत थे जो 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हो चुके हैं।





