लइया चना खाने से 10 लोग हुए कोरोना के शिकार

– गोरखपुर में संक्रमितों की संख्या पहुंची 790
गोरखपुर, 15 जुलाई। लापरवाही के कारण कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। सोशल डिस्टेंसिंग और पाबंदियों में लापरवाही के गंभीर नतीजे सामने आ रहे हैं। एक मामला गोरखपुर में सामने आया, जहां लइया चना खाने से 10 लोग कोरोना वायरस के शिकार हो गए हैं।  जब मामला सामने आया तो प्रशासन ने इलाके में 18 जुलाई तक संपूर्ण लॉकडाउन लगा दिया है।
मामला गोरखपुर का है, जहां एक ही गली से कई कोरोना मरीज़ निकलने के बाद हड़कंप मच गया। प्रशासन तत्काल एक्टिव हो गया और सभी की ट्रेवेल हिस्ट्री खंगाली गई। तो पता चला कि उनमें से कोई कहीं गया नहीं था। इससे चिंता और बढ़ गयी कि आखिर उन्हें कोरोना हुआ कैसे। आखिरकार छानबीन और पड़ताल करने पर पता चला कि सब लोग उस लइया चना बेचने वाले के सम्पर्क में आये थे जिसे खांसी और ज़ुकाम था। उससे लइया चना खरीदकर खाने वाले गली के 10 दुकानदार भी संक्रमित हो गए। राजघाट और तिवारीपुर थाना क्षेत्र में कई मरीज मिलने के बाद प्रशासन ने 18 जुलाई तक वहां संपूर्ण लॉकडाउन लगा दिया है।गोरखपुर में कोविड-19 संक्रमितों की संख्या 790 पहुंच चुकी है, जिसमें से 17 की मौत हो गयी है। 439 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं, जबकि 334 का इलाज चल रहा है।

Back to top button