लंदन में 73 करोड़ का घर और इतने लाख की जैकेट पहनकर, ऐसे भेष बदलकर घूम रहा है नीरव मोदी…देखे तस्वीरे…

पंजाब नेशनल बैंक घोटाले का आरोपी और हीरा कारोबारी नीरव मोदी लंदन में आराम से घूमता हुआ कैमरे में कैद किया गया है. इंग्लैंड के डेली टेलिग्राफ ने शनिवार को नीरव मोदी का वीडियो रिकॉर्ड किया जिसमें तमाम सवालों पर वह नो कमेन्ट कहता हुई दिखाई देता है. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि नीरव लंदन में लग्जरियस लाइफ जी रहा है.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नीरव मोदी ने जो जैकेट पहन रखा था, वह कम से कम 9 लाख रुपये का होगा. उसने Ostrich की जैकेट पहनी हुई थी. नीरव लंदन के वेस्ट ईंड में रह रहा है.

अखबार का दावा है कि नीरव ने नया डायमंड बिजनेस भी वहां शुरू कर दिया है. बता दें कि 48 साल के नीरव के खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है.

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे का हुआ शिलान्यास, सिर्फ 13 घंटे में तय होगा सफर

हालांकि, वह लंदन में ऑक्सफोर्ड स्ट्रीट के पास 73 करोड़ के लग्जरियस फ्लैट में रह रहा है. द डेली टेलिग्राफ के मुताबिक, उसने 3 बेडरूम का अपार्टमेंट ले रखा है. इसका किराया 15 लाख रुपये प्रति महीने तक हो सकता है.

कांग्रेस पार्टी ने नीरव मोदी का वीडियो सामने आने के बाद सरकार पर सवाल उठाए हैं. कांग्रेस ने कहा- ‘पत्रकार नीरव मोदी को पकड़ने में कामयाब हुए. मोदी सरकार ऐसा क्यों नहीं कर पाई? मोदी किसकी रक्षा करने की कोशिश कर रहे हैं? अपने आपको, नीरव मोदी या उन्हें भागने वाले लोग को?’

वहीं, कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरेजवाला ने कहा, ‘देश का 23,000 करोड़ लूट कर ले जाओ, बगैर रोक-टोक देश से भाग जाओ, फिर PM के साथ विदेश में फोटो खिचवाओ, लंदन में 73 करोड़ के ऐशगाह में जिंदगी बिताओ, बुझो, मैं कौन हूं, अरे छोटा मोदी, और कौन. जब मोदी भए कौतवाल, तो डर काहे का.मोदी है तो मुमकिन है.’

जांच एजेंसियों न बताया है कि वे नीरव मोदी के प्रत्यर्पण के सिलसिले में यूके के अधिकारियों से खुश नहीं हैं. एजेंसियों का कहना है कि मोदी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किए जाने के बाद ब्रिटेन के अधिकारियों को कार्रवाई के लिए अनुरोध किया गया था. 

 

Back to top button