रोहित शर्मा ने दुनिया को अपनी बेटी से मिलाया, लोगों ने दिए कई प्यारे कमेंट

टीम इंडिया के हिटमैन रोहित शर्मा हाल ही में बेटी के पिता बने और उन्होंने इसकी खुशी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की।रोहित शर्मा ने दुनिया को अपनी बेटी से मिलाया, लोगों ने दिए कई प्यारे कमेंट

रोहित ने अपनी बेटी का फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसे लोगों ने इंटरनेट की सबसे प्यारी तस्वीर करार दिया।

फोटो में नजर आ रहा है कि बेटी ने अपने माता-पिता की उंगली पकड़ी हुई है। हालांकि, इस फोटो में रोहित शर्मा की बेटी का चेहरा नजर नहीं आ रहा है।

रोहित ने इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, ‘हैलो वर्ल्ड! चलिए सभी के लिए 2019 शानदार रहे।’ इस फोटो पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। लोगों ने इसे इंटरनेट की सबसे प्यारी तस्वीर कहा तो कुछ ने इसे क्यूटनेस ओवरलोड बताया।

बता दें कि बेटी के जन्म की खबर होते ही रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया से मुंबई के लिए रवाना हो गए। बाद में बीसीसीआई ने कहा कि रोहित चौथे टेस्ट में टीम का हिस्सा नहीं होंगे। वह अब 8 जनवरी को राष्ट्रीय टीम से जुड़ेंगे और 12 जनवरी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वन-डे में खेलेंगे।

Back to top button