रोहित का ऑस्ट्रेलिया में यह बड़ा कारनामा, जो नहीं कर पाया कोई विदेशी

‘हिटमैन’ रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेले गए पहले वनडे मैच में 133 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. हालांकि वह टीम इंडिया को जीत नहीं दिला पाए, लेकिन उन्होंने अपने फैंस का दिल जीत लिया. पिता बनने के बाद यह रोहित का पहला इंटरनेशनल मैच था, लिहाजा उन्होंने इसमें अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का नमूना पेश किया. रोहित ने अपनी 129 गेंद की पारी में 10 चौके और छह छक्के मारे.

‘हिटमैन’ रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेले गए पहले वनडे मैच में 133 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. हालांकि वह टीम इंडिया को जीत नहीं दिला पाए, लेकिन उन्होंने अपने फैंस का दिल जीत लिया. पिता बनने के बाद यह रोहित का पहला इंटरनेशनल मैच था, लिहाजा उन्होंने इसमें अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का नमूना पेश किया. रोहित ने अपनी 129 गेंद की पारी में 10 चौके और छह छक्के मारे.

रोहित शर्मा की बात करें तो वह ऑस्ट्रेलिया में चार अलग-अलग मैदानों पर वनडे शतक लगाने वाले पहले विजिटिंग बल्लेबाज हैं. रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया में मेलबर्न, पर्थ, ब्रिस्बेन और सिडनी के मैदानों पर शतक लगाए हैं. लेकिन दुर्भाग्य की बात यह रही कि इन सभी वनडे मैचों में भारत को जीत नहीं मिल पाई. रोहित के अलावा दुनिया का कोई भी बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया में दो या उससे ज्यादा मैदानों पर वनडे शतक नहीं जड़ पाया. 

टीवी शो के चलते हार्दिक-राहुल का कटा पत्ता, इन दो खिलाड़ियों की लगी लॉटरी

ऑस्ट्रेलिया में रोहित शर्मा के शतक

मेलबर्न 138 जनवरी 2015

पर्थ 171* जनवरी 2016 

ब्रिस्बेन 124 जनवरी 2016 

सिडनी 133 जनवरी 2019

रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने के मामले में दुनिया में दूसरे नंबर पर आते हैं. कंगारुओं के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा शतक लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के नाम हैं. सचिन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा 9 शतक जमाये हैं. रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7 वनडे शतक जड़े हैं. 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे शतक

9 सचिन तेंदुलकर (भारत) (70 पारी)
7 रोहित शर्मा (भारत) (29 पारी)
6 डेसमंड हेन्स (वेस्टइंडीज) (64 पारी)
5 विराट कोहली (भारत) (27 पारी) 

सिडनी में लगाया गया शतक रोहित शर्मा के वनडे करियर का 22वां शतक है. इसी के साथ ही रोहित ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है, जिन्होंने अपने वनडे करियर में इतने ही शतक लगाए थे. वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले पहले दो बल्लेबाज भारतीय हैं.

वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा शतक

49 सचिन तेंदुलकर
38 विराट कोहली
30 रिकी पोंटिंग
28 सनथ जयसूर्या
26 हाशिम अमला
25 कुमार संगकारा/ एबी डिविलियर्स
23 क्रिस गेल
22 सौरव गांगुली/ तिलकरत्ने दिलशान/ रोहित शर्मा

सिडनी वनडे में रोहित ने महेंद्र सिंह धोनी (51) के साथ चौथे विकेट के लिए उस समय 137 रन की साझेदारी की जब भारत चार रन पर तीन विकेट गंवाने के बाद संकट में था. भारतीय टीम हालांकि इस खराब शुरुआत से नहीं उबर सकी और रन गति के लिहाज से कभी लक्ष्य हासिल करने के करीब नहीं दिखी.  

भारत को 34 रनों से हार का सामना करना पड़ा. ऑस्ट्रेलिया के 289 रनों के लक्ष्य के जवाब में भारत 50 ओवर में 9 विकेट गंवा कर 254 रन ही बना पाया और ऑस्ट्रेलिया ने यह मैच 34 रनों से जीत लिया. इसी के साथ ही कंगारू टीम ने 3 मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली.

Back to top button