रोडवेज बसों में सफर के दौरान मोबाइल फोन पर ‘मील ऑन रोड एप’ से खाने की करा सकते हैं बुकिंग

 रोडवेज बसों में सफर के दौरान अगर भूख लगे तो परेशान न हों। मोबाइल फोन पर ‘मील ऑन रोड एप’ से खाने की बुकिंग करा सकते हैं। बस जैसे ही अनुबंधित ढाबे पर पहुंचेगी, भोजन तैयार मिलेगा। यात्री सुविधा के मद्देनजर परिवहन निगम ने एप शुरू किया है। फिलहाल, अभी चार रूटों पर यह सेवा मिलेगी। 

यात्री मोबाइल फोन में गूगल प्ले स्टोर से इस एप को डाउनलोड कर सकते हैं। एप में बस के रूट में आने वाले ढाबों की जानकारी दर्ज है। खानपान सामग्री की रेट लिस्ट भी होगी। भुगतान अनुबंधित ढाबे पर ही करना होगा। 

इन रूटों पर शुरू हुई सुविधा 

  • लखनऊ-इलाहाबाद रूट, लखनऊ के बीच कुचरिया और ऊंचाहार
  • लखनऊ-रायबरेली रूट, कानपुर लखनऊ के बीच मुबारकपुर
  • लखनऊ-बहराइच रूट, लखनऊ  रामनगर
  • लखनऊ-सुलतानपुर मार्ग, लखनऊ के बीच इन्हौना और एक अन्य स्थान

ये होगा लाभ

  • यात्रियों को ढाबे पर खाने की गुणवत्ता को लेकर शिकायत नहीं मिलेगी।
  • एसी बस हो या साधारण बसें, रजिस्टर्ड ढाबे पर ही रुकेंगी।
  • सीसी कैमरे के जरिए ढाबे पर नजर रहेगी।

क्षेत्रीय प्रबंधक पल्लव बोस ने बताया क‍ि यात्रियों को गुणवत्तायुक्त खानपान उपलब्ध कराने के लिए यह नया प्रयास है। इससे न केवल बसों के अवैध ढाबों पर रुकने पर नकेल भी कसेगी। एप का ट्रायल हो चुका है। लखनऊ से जुड़े चार मार्गों पर यह सुविधा मिलेगी। 

Back to top button