रोज घर से यह उपाय कर के निकलें, शत्रुओं का होगा नाश और मिलेगी हर काम में सफलता

प्रत्येक व्यक्ति को सुखमय जीवन जीने की कामना रहती है। इस कामना को पूर्ण करने के लिए मनुष्य नाना प्रकार के उपाय करता है। अपने जीवन को सुखमय बनाने के लिए हर दिन व्यक्ति घर से निकलते समय सरलतम उपाय कर सकता है। इन आसान टिप्स से दिन की शुभता में वृद्धि की जा सकती है-रोज घर से यह उपाय कर के निकलें, शत्रुओं का होगा नाश और मिलेगी हर काम में सफलता

सोमवार- इस दिन लाइनिंग या चौकड़ी (चेक्स) वाला वस्त्र पहनें एवं कांच में अपना चेहरा देखकर घर से निकलें।
मंगलवार- मंगलवार के दिन लाल या गुलाबी वस्त्र पहनें एवं घर से गुड़ खाकर निकलें।
बुधवार- बुधवार के दिन हरा वस्त्र पहनें एवं घर से धनिया खाकर निकलें।
गुरुवार- गुरुवार के दिन सफेद वस्त्र या पीला पहनें एवं घर से जीरा खाकर निकलें।
शुक्रवार- शुक्रवार के दिन सफेद या हल्का पीला वस्त्र पहनें एवं घर से दही खाकर निकलें।
शनिवार- शनिवार के दिन काला वस्त्र पहनें एवं घर से अदरक खाकर निकलें।
रविवार-रविवार के दिन नारंगी वस्त्र पहनें एवं घर से पान या घी खाकर निकलें।
उपरोक्त उपाय के साथ-साथ अपने गुरु, कुलदेव एवं इष्टदेव का स्मरण करके घर से निकलें तो आपके कार्य अवश्य पूर्ण होंगे और दिन मंगलकारी होगा। 
Back to top button