रोजमर्रा के कार्यों से लोगों को जागरूक करने की जरूरत-दिनेश

सुलतानपुर, 29 अक्टूबर (UjjawalPrabhat.Com)। नेहरू युवा केंद्र सुल्तानपुर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार केंद्र कर्यालय पर सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया गया।
सतर्कता-जागरूकता सप्ताह दिनांक 29 अक्टूबर से 3 नवंबर तक चलाया जाएगा। केंद्र कार्यालय में नेहरू युवा केंद्र संगठन के लेखाकार दिनेश मणि ओझा की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न किया गया। इस अवसर पर उन्होंने ने बताया कि रोजमर्रा के कार्यों में सतर्क रहने एवं लोगों को जागरूक रहने की जरूरत है। आगामी सप्ताह में होने वाले भाषण प्रतियोगिता का आयोजन सभी विकास खंडों में किया जाएगा। जिसमें सभी ब्लॉकों से विजेता प्रथम, द्वितीय व तृतीय जिले स्तर पर होने वाली जिला भाषण प्रतियोगिता में शामिल होंगे जिसमें उन्हें प्रथम पुरस्कार पांच हजार, द्वितीय पुरस्कार दो हजार व तृतीय पुरस्कार एक हजार रूपये देकर सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर सतर्कता की शपथ दिलाई गई। जिसमें सभी ब्लॉकों से आए हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक धर्मेंद्र मिश्रा, सीमा, सरोज, आरती मिश्रा, नवीन गुप्ता, अतुल वर्मा, रवि, रोशनी तिवारी, कंचन सिंह व युवा सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट- आफताब आलम 

Back to top button