रेसिपी: शाम का स्नैक्स मखाना चिवड़ा नमकीन

शाम को स्नैक्स के लिए नमकीन बनानी है तो ट्राई करें मखाना चिवड़ा नमकीन

सामग्री
’ मखाना- 1-1/2 कप ’ पोहा- 1 कप
’ काजू- 15 ’ सीताफल के बीज- 3 चम्मच ’ सूखे नारियल के टुकड़े- 3 चम्मच ’ सेव- 3/4 कप ’ सरसों- 1 चम्मच ’ जीरा- 1/2 चम्मच ’ हल्दी पाउडर- 1/2 चम्मच ’ लाल मिर्च पाउडर- 1/2 चम्मच ’ काली मिर्च पाउडर- 1/2 चम्मच ’ सौंफ पाउडर- 1/2 चम्मच ’ चाट मसाला- 3/4 चम्मच ’ नमक- स्वादानुसार
’ चीनी- 1-1/2 चम्मच
’ तेल- 2-1/2 चम्मच

विधि
पैन में एक चम्मच तेल गर्म करें और मखाना को कुरकुरा होने तक भून लें और एक प्लेट में निकाल लें। बचे हुए तेल को उसी पैन में गर्म करें और उसमें सरसों डालें। जब सरसों पकने लगे तो पैन में जीरा, लाल मिर्च और करी पत्ता डालें। नारियल के टुकड़े डालें और सुनहरा होने तक भूनें। काजू, सीताफल के बीज डालें और उन्हें भी हल्का-सा भून लें। अब पोहा को पैन में डालें और कुरकुरा होने तक भूनें। मखाना डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। सूखे, मसाले, नमक और चीनी डालकर मिलाएं। कुछ सेकेंड तक भूनें। जब मखाने में मसाले अच्छी तरह से लग जाएं तो गैस ऑफ कर दें। सेव को मिश्रण में डालकर मिलाएं। जब चिवड़ा ठंडा हो 
जाए तो उसे एयरटाइट डिब्बे में स्टोर करें।

Back to top button