रियल स्टेट व्यापारी के घर बदमाशों का जमकर उत्पात, बंधक बनाकर 19 लाख की लूट


यह भी पढ़े: जानिए क्या हुआ जब फरियादी बनकर UP के आईजी ने 11 जिलों के एसपी को किया फोन
रविवार को पूरा परिवार खाना-पीना खाकर सो गया तभी करीब ढाई बजे नकाबपोश बदमाश दीवार फांदकर छत के रास्ते से आए। बदमाशों ने पति-पत्नी को बंधक बना लिया। मारपीट की और असलहा दिखाकर कहा, सारा सामान और पैसे दे दो वरना जान से मार देंगे।
इसके बाद एक कमरे में सोई कोमल और प्रिया को बंधक बना लिया और पूरा घर खंगाल डाला। इस दौरान उन्होंने घर से ढाई से तीन लाख रुपए कैश और पंद्रह से सोलह लाख रुपए के जेवरात बटोर लिए।
ऊपर के कमरे में काजल और पीयूष सोए हुए थे उनको भी बांध दिए। पूरे घर को रस्सी से बांधने के बाद बदमाश घर से भाग गए। बेटे पीयूष ने सबसे पहले किसी तरह अपनी रस्सी खोली फिर धीरे-धीरे सबको खोला।
इसके बाद 3 बजकर 38 मिनट पर पुलिस को फोन किया गया। पुलिस वहां 20 मिनट में पहुंच गई। बता दें कि पॉश इलाका होने के बावजूद वहां सीसीटीवी कैमरे तक नहीं हैं। मौके पर पुलिस और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड भी पहुंचा। स्निफर डॉग ने घर के सामने पार्क में दो चक्कर लगाए। पुलिस मामले की छानबीन में लगी है।





