रिधिम अग्रवाल को एसएसपी हरिद्वार की कमान, सोमवार को संभाला कार्यभार

सोमवार को हरिद्वार की नई एसएसपी रिधिम अग्रवाल ने कार्यभार संभाल लिया। वे स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पद पर थीं। उन्हें कृष्ण कुमार के स्थान पर हरिद्वार का कप्तान बनाया गया है। उनकी जगह एसटीएफ का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरिन्दर जीत सिंह को बनाया गया है। वे सुरक्षा अभिसूचना मुख्यालय में पुलिस अधीक्षक पद पर थे।रिधिम अग्रवाल को एसएसपी हरिद्वार की कमान, सोमवार को संभाला कार्यभार
वहीं ऊधमसिंह नगर के नए कप्तान अब कृष्ण कुमार वीके होंगे। उन्हें डॉ. सदानंद दाते के स्थान पर भेजा गया है।

डॉ. दाते को सरकार ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) में प्रतिनियुक्ति के पद पर कार्यभार ग्रहण करने को कार्य मुक्त कर दिया है। दाते अभी तक बहुचर्चित एनएच-74 मुआवजा घोटाले की एसआईटी जांच का नेतृत्व कर रहे थे।
 

Back to top button