नए शिखर के साथ शुरु हुआ शेयर बाजार, सैंसेक्स 30300 के पार


मिडकैप-स्मॉलकैप शेयरों में तेजी
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है। बी.एस.ई. का मिडकैप इंडेक्स करीब 0.5 फीसदी बढ़ा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में भी करीब 0.5 फीसदी की तेजी आई है। बी.एस.ई. का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.5 फीसदी मजबूत हुआ है। मेटल, आई.टी., बैंकिंग, ऑटो, फार्मा और रियल्टी शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी दिख रही है। बैंक निफ्टी 0.3 फीसदी बढ़कर 22,900 के करीब पहुंच गया है।
ये भी पढ़े: इंडियन सास कहती है शराब तो पीनी पड़ेगी नहीं तो घर में नहीं रहने दूंगी
आज के टॉप गेनर्स
बाजार में कारोबार के इस दौरान दिग्गज शेयरों में हिंडाल्को, जी एंटरटेनमेंट, आयशर मोटर्स, एच.सी.एल. टेक, टाटा स्टील, अदानी पोर्ट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, ल्यूपिन और एक्सिस बैंक 3.25-0.6 फीसदी तक बढ़े हैं। हालांकि दिग्गज शेयरों में भारती एयरटेल, एच.यू.एल., अंबुजा सीमेंट, अरविंदो फार्मा, हीरो मोटो, एन.टी.पी.सी. और एशियन पेंट्स 1.5-0.2 फीसदी तक गिरे हैं।





