राहुल ने फिर पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा – किसानों का कर्ज माफ नहीं किया

भवानीपाटना। राहुल गांधी ने आज फिर प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि चौकीदार चोर है और नवीन पटनायक रिमोट कंट्रोल हैं। ओडिशा पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार ने 15 उद्योगपतियों का साढ़े तीन लाख करोड़ रुपये का लोन माफ कर दिया, लेकिन किसानों का कर्ज माफ नहीं किया।
ये भी पढ़े :-भाजपा ने राहुल पर बोला हमला, राहुल को बताया अपराधी नंबर एक 
राहुल गांधी ने कहा, कांग्रेस ने मनरेगा से बड़ी योजना लेकर आएगी और हर गरीब को कम से कम वेतन दिया जाएगा। भाजपा ने गरीब और मजदूरों से मनरेगा छीना। जब यूपीए की सरकार थी तो मनरेगा के लिए 35 हजार करोड़ रुपये में दिए थे लेकिन भाजपा ने ये पैसा 10 लोगों की जेब में डाल दिया।
ये भी पढ़े :-जम्मू-कश्मीर के आतंकवादी संगठन तहरीक-उल-मुजाहिदीन पर मोदी सरकार ने लगाया प्रतिबंध 
उन्होंने कहा कि केंद्र और ओडिशा की नवीन पटनायक सरकार किसानों, आदिवासियों और दलितों के लिए काम नहीं कर रही है। कांग्रेस अध्यक्ष ने दावा किया कि आदिवासियों की जमीन के संरक्षण के लिए काम करेगी। उन्होंने कहा कि ओडिशा में टाटा की जिस जमीन पर काम नहीं चल रहा वह जमीन वापस होगी। न्यूनतम आय को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि अब मजाक और झूठ का समय बंद हो जाएगा क्योंकि न्यूनतम इनकम का समय आ गया है।

Back to top button