राहुल ने दिया बड़ा बयान, कहा – अगला प्रधानमंत्री कांग्रेस का होगा, लिख लो

रायबरेली। प्रियंका गांधी वाड्रा के सक्रिय राजनीति में पदार्पण के साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का दौरा भी अमेठी व रायबरेली के लिए खास हो गया। लोकसभा चुनाव -2019 केनतीजे जो भी आयें परन्तु लोगों का उत्साह देश जीतने वाला दिखा। गुरुवार को दोपहर सलोन पहुंचे राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन पर भगवान का नाम लेकर दिनभर झूठ बोलने का आरोप ही नहीं लगाया, उन्हें नफरत और क्रोध का प्रतीक भी बताया। यह भी ककहा कि यह देश नफरत से नहीं, भाईचारे से चलेगा। इस चुनाव में कांग्रेस की सरकार आने वाली है। मैं झूठ नहीं बोलता हूं, जो बोलता हूं वही करता हूं। उन्होंने कहा कि देश मे अगला प्रधानमंत्री कांग्रेस का होगा, यह लिख लो।
ये भी पढ़े :-प्रियंका की एंट्री पर सुशील मोदी ने दिया बड़ा बयान, बोली ये बात
राहुल ने जनसभा में आए लोगों से पूछा कि क्या आपको अभी तक 15 लाख रुपये मिले। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 30 हजार करोड़ रुपये की चोरी कर अपने उद्योगपति मित्रों की जेब में डाला है। मोदी का 56 इंच का सीना अब कमजोर हो गया है। हमारे देश के प्रधानमंत्री ने चीन के सामने घुटने टेक दिए। आज भारत में फोन से लेकर पुलिस की वर्दी तक सब कुछ मेड इन चाइना का बिकता है। चलते -चलते उन्होंने मौजूद जनता से कहा कि मंैने कांग्रेस की महा सचिव प्रियंका गांधी को आपके विधान सभा में आप सबका आशीर्वाद लेने के लिये कह दिया है, वह बहुत जल्द आप सबके बीच आएंगी।
उप्र उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष आशीष द्विवेदी द्वारा व्यापारियों के प्रतिनिधि मंडल के साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से भेंट कर देश भर के व्यापारियों से सम्बंधित तीन सूत्रीय समस्याओं से अवगत कराया व अनुरोध किया कि इन मांगों को कांग्रेस द्वारा 2019 के चुनावी घोषणा पत्र में शामिल किया जाये।
दो दिवसीय दौरे के तहत रायबरेली पहुंचे कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से मिलकर प्रेरकों ने सेवा बहाली और 40 माह के बकाया मानदेय भुगतान की मांग उठाई। राष्ट्रीय साक्षरताकर्मी महासंघ की ओर से सौंपे गए मांग पत्र मे संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अकमल खान एवं प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने बताया कि साक्षर भारत मिशन के अन्तर्गत विगत 2009 मे प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक महिला और एक पुरुष प्रेरक दो हजार रुपए मासिक मानदेय की दर से चयन हुआ था।
ये भी पढ़े :-सुप्रीम कोर्ट ने गरीबों के आरक्षण पर रोक लगाने से किया इंकार, मांगा जवाब
राहुल गांधी ने आश्वस्त किया कि हमें व्यापारियों की समस्या का ध्यान है । कांग्रेस सरकार आपकी मांगों को पूर्ण करने का गंभीरता से प्रयास करेगी। व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष आशीष द्विवेदी ने सर्वप्रथम राहुल गांधी तिरंगा वस्त्र गले में पहनाया व अवगत कराते हुए कहा कांग्रेस सरकार द्वारा भारतीय किसानों को प्रदान की गयी सुविधाएं किसान क्रेडिट कार्ड की तरह ही देश के व्यापारियों को व्यापार कर को मानक मानकर ट्रेडर्स क्रेडिट कार्ड प्रदान किये जाने की दिशा में सार्थक प्रयास किये जायें। इस अवसर पर विधिक सलाहकार शम्भूरतन बाजपेयी, नगर अध्यक्ष सतीशचंद्र वर्मा, महामंत्री जीतेन्द्र सिंह, महिलाध्यक्ष प्रियंका कक्कड़, अनीता सिंह, सदा मुमताज, राजकुमार बाल्मीकि, राजीव राज सिंघनियां उपस्थित रहे।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गॉधी के भुएमऊ गेस्ट हाउस में प्रवास के दौरान प्रात: राहुल गॉधी ने रायबरेली व अमेठी के कांग्रेस जनों एवं जनता से भी मुलाकात की तथा अलग-अलग प्रतिनिधि मण्डलों से भी मिले सांसद प्रतिनिधि केएल शर्मा ने संगठन द्वारा चलाए गये व चलाए जा रहे कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी राहुल गांधी को दी। शहर कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि मण्डल से भी श्री गॉधी ने मुलाकात की। उक्त अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव, पंकज सोनकर, मुन्ना घोसी, महामंत्री योगेन्द्र शुक्ला, अनिमेष श्रीवास्तव, हिमांशु सिंह, हाजी उस्मान, सोनू खान, रेहान खान, जगदम्बा बाजपेयी, संजीव शुक्ला, अजीजुल हसन, शादाब खान, मनीष सोनकर, सरदार भूपेन्दर सिंह, महेश्वर सिंह सहित अन्य पदाधिकारी व वार्ड अध्यक्ष उपस्थित रहे।





