राहुल ने आरआरएस पर साधा निशाना, बोली ये बात

भुवनेश्वर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को ओडिशा के भुवनेश्वर में हैं। वह छात्रों और युवा उद्यमियों से बात करेंगे। इसके अलावा उनके एक रैली को भी संबोधित करने का कार्यक्रम है। राहुल गांधी ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भाजपा का अभिभावक है। यह मानता है कि देश में केवल यही एक संगठन है और इसे देश के हर संस्थान में इसे पहुंचाया जा रहा है। सत्ता केंद्रीकरण हो रहा है और संस्थाओं को बर्बाद है। कहा गया कि जस्टिस के मर्डर में भाजपा अध्यक्ष का हाथ है। यह पहले कभी नहीं हुआ था। आप नार्थ ब्लॉक जाइए वहां हर कोई कहेगा कि ओएसडी रखने के निर्देश भी नागपुर से मिलते हैं।
ये भी पढ़े :-प्रियंका की एंट्री पर सुशील मोदी ने दिया बड़ा बयान, बोली ये बात
भुवेश्वर में राहुल ने कहा कि हम लोगों की सुनते हैं। नरेंद्र मोदी जी की तरह नहीं जो समझते है कि उन्हें सबकुछ पता है और सुझाव की कोई गुंजाइश नहीं है। यह अंतर है भाजपा और कांग्रेस में। कार्यक्रम में बोलते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हमें चीन से प्रतिस्पर्धा करनी है। हमें यह मानना होगा कि सबसे बड़ी चुनौती चीन की तरह लगातार रोजगार पैदा करने की है।
स्वचलित यंत्रों के बावजूद चीन में रोजगार पर असर क्यों नहीं पड़ा? जब मैं कैलाश मानसरोवर गया था तब मैं वहां के मंत्रियों से मिला जिन्होंने मुझे बताया कि रोजगार पैदा करना कोई चुनौती नहीं है। अगर आप चीजों को बना रहे है और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में हैं तो कोई समस्या नहीं होगी।
ये भी पढ़े :-सुप्रीम कोर्ट ने गरीबों के आरक्षण पर रोक लगाने से किया इंकार, मांगा जवाब
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हर संस्था में आरएसएस दखल देना चाहता है। राहुल गांधी ने कहा कि आरएसएस बीजेपी की जननी है। उसे लगता है कि देश में वही एकमात्र संस्था है। राहुल गांधी ने भुवनेश्वर में कहा कि किसी विचारधारा को नहीं, बल्कि भारत के 1.2 अरब लोगों को देश चलाना चाहिए।





