राहुल गांधी ने बताई कोरोना काल में मोदी सरकार की उपलब्धियां

जुबिली न्यूज़ डेस्क
राजस्थान में जारी राजनीतिक संग्राम को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि मोदी सरकार कोरोना वायरस के संक्रमण काल में ही लगातार कांग्रेस की सरकारें गिरा रही हैं।
ये भी पढ़े: राजस्थान के बाद पायलट को दिल्ली से भी दूर करना चाहते हैं गहलोत
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट में लिखा है, ‘कोरोना काल में सरकार की उपलब्धियां:
फरवरी- नमस्ते ट्रंप
मार्च- MP में सरकार गिराई
अप्रैल- मोमबत्ती जलवाई
मई- सरकार की 6वीं सालगिरह
जून- बिहार में वर्चुअल रैली
जुलाई- राजस्थान सरकार गिराने की कोशिश
इसी लिए देश कोरोना की लड़ाई में ‘आत्मनिर्भर’ है।’
कोरोना काल में सरकार की उपलब्धियां:
● फरवरी- नमस्ते ट्रंप
● मार्च- MP में सरकार गिराई
● अप्रैल- मोमबत्ती जलवाई
● मई- सरकार की 6वीं सालगिरह
● जून- बिहार में वर्चुअल रैली
● जुलाई- राजस्थान सरकार गिराने की कोशिश
इसी लिए देश कोरोना की लड़ाई में ‘आत्मनिर्भर’ है।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 21, 2020
ये भी पढ़े: Corona Update : 28 हजार के पार हुआ मरने वालों का आंकड़ा
राजस्थान के मसले पर पहली बार राहुल गांधी का बयान आया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच जारी विवाद में कांग्रेस के अंदर अजीबोगरीब खेल देखने को मिल रहा है। सीएम गहलोत ने जहां सचिन पायलट और उनका साथ दे रहे 19 विधायकों पर कार्रवाई का मूड बना चुके हैं।
वहीं कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व अभी भी पायलट को मनाने में जुटा है। गहलोत कार्रवाई करते हुए पायलट को मंत्रिमंडल और प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा चुके हैं। इसके अलावा सीएम गहलोत सार्वजनिक रूप से पायलट पर सरकार गिराने की साजिश रचने का गंभीर आरोप भी लगा चुके हैं। वहीं सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि प्रियंका गांधी वाड्रा खुद पायलट को मनाने में जुटी हैं।





