राहुल गाँधी का सबसे बड़ा वादा, कहा- अगर सत्ता में आये तो इस काम को कर के मचा देगे तहलका…

2019 लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को कहा है कि लगभग 22 लाख सरकारी नौकरी की रिक्तियां हैं, जिन्हें उनकी पार्टी की सरकार बनने पर अगले साल 31 मार्च तक भर दिया जाएगा. कांग्रेस नौकरी के कथित रूप से घट रहे मौके  और रोजगार सृजन की कमी को लेकर मोदी सरकार की आलोचना करती रही है.

गांधी परिवार ने जब-जब साउथ रखा कदम, तब-तब चुनाव नतीजों पर हुआ…

राहुल गाँधी ने ट्वीट करते हुए कहा है कि, ‘आज सरकार में 22 लाख पद रिक्त हैं. हम 31 मार्च 2020 तक इन रिक्तियों को भर देंगे.’ उन्होंने कहा है कि स्वास्थ्य, शिक्षा आदि के लिए केंद्र द्वारा हर प्रदेश सरकार को धनराशि हस्तांतरण को भरे जाने वाले इन रिक्त पदों से जोड़ा जाएगा.उल्लेखनीय है कि, कांग्रेस के साथ ही अन्य विपक्षी दल पर रोजगार के मसले को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और मोदी सरकार पर हमला करते रहे हैं. हाल ही में राहुल गांधी ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया था कि कर्ज में डूबे किसानों और बेरोजगार युवाओं को राहत देने में यह सरकार नाकाम रही है.

Back to top button