राष्ट्रीय टैलेन्ट इन्करेजमेन्ट परीक्षा में सी.एम.एस. छात्रा 99.98 पर्सेन्टाइल के साथ अव्वल

10,000 रुपये के नगद पुरस्कार से सम्मानित
लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, आर.डी.एस.ओ. कैम्पस की कक्षा-6 की छात्रा सृष्टि ने अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित एलेन्स टैलेन्ट इन्करेजमेन्ट परीक्षा (टैलेन्टेक्स-2019) में 99.98 पर्सेन्टाइल अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। इस शानदार सफलता हेतु सृष्टि को मैडल, प्रशस्ति पत्र एवं रू. 10,000/- के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि इस अखिल भारतीय परीक्षा में सृष्टि ने राष्ट्रीय स्तर पर 18वीं रैंक अर्जित की है। प्रतियोगिता का आयोजन एलेन कैरियर इन्स्टीट्यूट, कोटा, राजस्थान के तत्वावधान में किया गया। शर्मा ने बताया कि इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देश भर के अनेक प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग किया। सी.एम.एस. आर.डी.एस.ओ. कैम्पस की इस मेधावी छात्रों ने फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथमेटिक्स, बायलॉजी एवं मेन्टल एबिलिटी आदि विभिन्न विषयों में अपने ज्ञान-विज्ञान का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दिखा दिया है कि निकट भविष्य में वह अपने मेधात्व से प्रदेश व देश का नाम रोशन करने को तत्पर है। प्रतियोगिता के आयोजकों ने सृष्टि की प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।





