राष्ट्रपति भवन के बाद ये होगा प्रणब मुखर्जी का नया घर…

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का कार्यकाल जुलाई में पूरा होने वाला है, अब उनके रिटायरमेंट की तैयारियां भी शुरू हो गई है. केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ने 10 राजाजी मार्ग पर स्थित बंगले को खाली कर दिया है और इस बंगले को अब राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के लिए तैयार किया जा रहा है. वह राष्ट्रपति पद का कार्यकाल पूरा होने के बाद इसी बंगले में रहेंगे.

मोदी ने बनाई बम्पर योजना, पूरा देश हुआ गदगद, अब सभी को मिलेगा घर, गाड़ी और एसी

शहरी विकास मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि शर्मा ने 10 राजाजी मार्ग वाला घर खाली कर दिया है, इस साल जुलाई में राष्ट्रपति पद की जिम्मेदारी से प्रणब मुखर्जी मुक्त हो जाएंगे. इस बंगले में पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम साल 2015 तक यानी अपनी मृत्यु तक रह रहे थे और बाद में इसे केंद्रीय मंत्री को आवंटित कर दिया गया. पर्यटन मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि शर्मा को 10 अकबर रोड स्थित एक बंगला आवंटित कर दिया गया है.

आपको बता दें कि जुलाई में होने वाले राष्ट्रपति चुनावों के लिए अभी से माहौल बनना शुरू हो गया है. सत्ताधारी दल बीजेपी पूरे एनडीए के साथ इस रणनीति पर काम कर रहा है, तो वहीं कांग्रेस के नेतृत्व में पूरा विपक्ष एकजुट होने की तैयारी में हैं. राष्ट्रपति चुनाव के मद्देनज़र हाल ही में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी से भी मुलाकात की थी, नीतीश कुमार ने राष्ट्रपति चुनाव के मद्देनजर सोनिया को विपक्ष का नेतृत्व करने की बात कही थी.

Back to top button