राष्ट्रपति-पीएम को चिट्ठी लिख मांगी छुट्टी, कहा – पत्नी की हत्या कर अंतिम संस्कार करना है

पटना। बैंक कर्माचारी ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिख कर पत्नी की हत्या करने की मांग की है। छुट्टी नहीं मिलने से परेशान बक्सर में एक बैंक मैनेजर मुन्ना प्रसाद ने प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और डीएम को चिट्ठी भेजी है। उन्होंने चिट्ठी में लिखा है,”साहब, मेरी पत्नी बीमार है। उसके इलाज के लिए छुट्टी नहीं मिल पा रही है। क्षेत्रीय कार्यालय की महिला अधिकारी ने छुट्टी देने से मना कर दिया है।
ये भी पढ़े :-10 फीसदी आरक्षण पर हाईकोर्ट ने मोदी सरकार को जारी किया नोटिस, मांगा जवाब 
मुन्ना बताते हैं कि उनकी पत्नी पिछले एक साल से किडनी की बीमारी से पीड़ित है। बीमारी के कारण उनका हफ्ते में दो बार डायलिसिस कराना पड़ता है। ब्रांच में कर्माचारियों की कमी है। जिसकी वजह से ब्रांच में वे ज्यादातर काम अकेले ही करते हैं। उन्हें अपनी पत्नी के इलाज के लिए छुट्टी नहीं मिल पा रही थी। लिहाजा मजबूरी में उन्हें ऐसा कदम उठाना पड़ा।
ये भी पढ़े :-साधना सिंह के बचाव में आए बीजेपी MLA सुरेंद्र सिंह, बोली ये बात 
‘विशेष’ आग्रह किया तो उन्होंने दाह संस्कार के लिए छुट्टी देने की बात कही है। इसलिए मुझे दो दिनों की ‘विशेष’ छुट्टी दी जाए। ताकि मैं अपनी पत्नी की हत्या कर उसका दाह संस्कार कर सकूं। रोजाना घुटकर इस तरह काम नहीं कर सकता।”
वहीं वरिष्ठ अधिकारियों को जब यह बात पता चली, तो उन्होंने आनन-फानन में मुन्ना प्रसाद को छुट्टी दे दी। ताकि वह बीमार पत्नी का इलाज करा सके। मुन्ना प्रसाद बक्सर जिले में बकसड़ा मध्य बिहार ग्रामीण बैंक में ब्रांच मैनेजर पद पर पदस्थ हैं।

Back to top button