फ्रांसः राष्ट्रपति पद के लिए वोटिंग आज, ये चुनाव इस मायने से हैं बेहद खास

फ्रांस की जनता रविवार को अपना राष्ट्रपति चुनेगी. कई दशकों तक फ्रांस की राजनीति पर हावी रहने वाली दो बड़ी राजनीतिक पार्टियों को मतदाताओं ने ख़ारिज कर दिया है. अब मुकाबला दो नए नेताओं पर है. पहले उम्मीदवार उदारवादी नेता इमैनुअल मैक्रों हैं, दूसरे उम्मीदवार दक्षिणपंथी मैरीन ल पेन हैं
फ्रांस के राष्ट्रपति चुनावों पर यूरोप के साथ पूरी दुनिया की नजर टिकी हुई है. ब्रेक्सिट को लेकर हुए जनमत संग्रह और अमरीका में डोनल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति चुने जाने के बाद फ्रांस में भी बड़ा राजनीतिक उलट फेर होता दिख रहा है.
इमैनुअल मैक्रों यूरोपीय संघ के सुधारों और यूरोप के एकीकरण के हिमायती हैं, वो यूरो बजट और यूरोज़ोन के वित्त मंत्रियों की बात करते हैं.
वहीं मैरीन ल पेन ने हाल ही में ट्वीट किया था, ” मैं (फ्रांस की) संप्रभुता लौटाने पर यूरोपीय संघ से बातचीत के लिए ख़ुद को छह महीने दूंगी. बाद में फ्रांस के लोग ही इस पर फ़ैसला करेंगे.” मार्च में एक सर्वेक्षण के मुताबिक 10 में से सात लोग यीरोपीय संघ से फ्रांस के बाहर होने के खिलाफ़ हैं.
फ्रांस चुनाव के बाद ओलांद, मर्केल की द्विपक्षीय वार्ता
फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद देश में राष्ट्रपति चुनाव के बाद जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल से मुलाकात करने बर्लिन जाएंगे. फ्रांस के राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से शनिवार को जारी बयान के मुताबिक, देश में राष्ट्रपति चुनाव के विजेता के ऐलान के बाद ओलांद, एंजेला मर्केल से मिलेंगे.
यह भी पढ़े: अब महिलाएं करेंगी खड़े होकर वो काम जो पहले करती थीं बैठकर…
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, दोनों नेताओं के बीच निजी भोज के बाद स्थानीय समयानुसार शाम सात बजे द्विपक्षीय वार्ता होगी. हालांकि, अभी इसकी कोई आधारिक घोषणा नहीं की गई है कि फ्रांस के नए राष्ट्रपति कब से पद्भार संभालेंगे.
‘एन मार्चे’ आंदोलन के संस्थापक और ओलांद के पूर्व अर्थव्यवस्था मंत्री मध्यमार्गी इमैन्युएल मैक्रों और नेशनल फ्रंट (एफएन) की नेता धुर दक्षिणपंथी मरीन ले पेन के बीच रविवार को होने जा रहे राष्ट्रपति चुनाव के अंतिम दौर के मतदान में कांटे की टक्कर है.





