राष्ट्रपति चुनाव: ‘राम’ के साथ इनेलो, बादल बोले- अंतिम सांस तक रहेगा गठबंधन

राष्ट्रपति चुनाव में इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) एनडीए के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद का साथ देगी। वीरवार को पार्टी ने पंचकूला के एक निजी होटल में इसकी घोषणा कर दी। केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू के इनेलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला के साथ दो बार टेलीफोन पर संपर्क करने के बाद बात बनी। 
राष्ट्रपति चुनाव: 'राम' के साथ इनेलो, बादल बोले- अंतिम सांस तक रहेगा गठबंधन
कोविंद को समर्थन देने से पहले नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला और पार्टी अध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने विधायकों और सांसदों के साथ बैठक की। इसमें सहमति बनाने के बाद अभय ने ओमप्रकाश चौटाला को अवगत कराया कि पार्टी के विधायक भी चाहते हैं कि राष्ट्रपति चुनाव में रामनाथ कोविंद का समर्थन किया जाए। इस पर उन्होंने मुहर लगा दी। शाम करीब चार बजे कोविंद निजी होटल में पहुंचे और इनेलो सांसदों-विधायकों से मिले। कोविंद ने कहा कि ताऊ देवीलाल का व्यक्तित्व बेमिसाल था। उनका विकास और नीतियां हमें विरासत में मिली हैं। उन्होंने समर्थन के लिए आभार भी जताया। उनके साथ सीएम मनोहर लाल और अन्य नेता मौजूद रहे।

ये भी पढ़े: BMW चला रहे युवक ने बीच सड़क पुलिसवाले को पीटा, फाड़ी वर्दी

इस दौरान औपचारिक तौर पर समर्थन का ऐलान किया गया। अभय चौटाला ने कहा कि पार्टी दूसरी तरफ कांग्रेस ने अब तक उनसे संपर्क नहीं किया है। उनके साथ वैसे भी जाने के का सवाल नहीं उठता, चूंकि वे उनके धुर विरोधी हैं। कांग्रेस मीरा कुमार को प्रत्याशी बनाकर सिर्फ ये देखना चाहती है कि उनके साथ कौन-कौन दल हैं। जीत उनका मकसद नहीं, चूंकि कांग्रेस उपाध्यक्ष विदेश की सैर कर रहे हैं। चौटाला ने कहा कि कोविंद जमीन से जुड़े व्यक्ति और देशभक्त हैं, इसलिए ही उन्होंने ताऊ देवीलाल की नीतियों को सराहा। 

अंतिम सांस तक कायम रहेगा अकाली-भाजपा गठबंधन : बादल

राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद के समर्थन में शिरोमणि अकाली दल व भाजपा के सांसद और विधायक यहां यूटी गेस्ट हाउस में जुटे। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, डिप्टी सीएम प्रकाश सिंह बादल और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला ने उनका स्वागत किया।

प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि उनकी केंद्र की राजनीति में जाने की कोई इच्छा नहीं है। वे उप-राष्ट्रपति समेत कोई भी पद नहीं चाहते हैं। उनकी इच्छा पंजाब में रहकर यहां कि जनता की सेवा करने की है। पंजाब में अकाली-भाजपा गठबंधन बेहद पवित्र है और उनकी अंतिम सांस तक यह कायम रहेगा। बादल ने कहा कि कोविंद देश के राष्ट्रपति बनने जा रहे हैं। उन्होंने जी आयां नूं बोलते हुए कोविंद का स्वागत किया एवं शुभकामनाएं दीं।

बादल ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को हर दिल अजीज और ईमानदार मुख्यमंत्री बताया व कहा कि कोविंद काबिल उम्मीदवार हैं, उन्हें तमाम पार्टियां राजनीति से ऊपर उठकर समर्थन दें।

Back to top button