राशिफल: बुधवार को किस पर होगी गणपति की कृपा

बुधवार (29 जून 2016) के राशिफल में जानिए, आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा … 

2016_06_19_23_13_44_600मेष

अपने रिश्ते को टूटने न दें। विवादित स्थिति को टालें। अध्ययन के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। नए संबंधों में नजदीकियां बढेंग़ी। आपके सहकर्मी आपको धोखा दे सकते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

वृषभ

सम्पत्ति को लेकर परिवार में विवाद उभर सकता है। आपसी सहमति से हल निकल सकता है। शत्रु आपका खुलकर विरोध करेंगे। मानसिक शांति न होने के कारण तनाव में रहेंगे।

मिथुन

कार्य की पूर्व योजना न बनाने से नुकसान होगा। नई जिम्मेदारी मिलेगी। भवन बदलने का मन बना रहे हैं। नए व्यापारिक अनुबंध हो सकते हैं। भवन निर्माण और राजनीति से जुड़े लोग लाभान्वित होंगे।

कर्क

नए कार्यों की शुरूआत होगी। अधिकारी से मतभेद संभव है। आकस्मिक कोई बड़ा खर्च आ सकता है। प्रतियोगी सफल होंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कमी आएगी। न्याय पक्ष सामान्य रहेगा।

सिंह

मन प्रसन्न रहेगा। कार्यों के प्रति आपका समर्पण लाभप्रद सिद्ध होगा। औद्योगिक उन्नति से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान की ओर से मानसिक कष्ट मिल सकता है। आपकी कार्यक्षमता से लोग प्रभावित होंगे।

कन्या

अपने सपने साकार होते नजर आएंगे। संतान का सहयोग कार्यस्थल पर लाभदायक रहेगा। राशिफलनए अनुबंधों की अच्छी तरह पड़ताल कर लें, अन्यथा धोखा हो सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों को पद प्राप्त हो सकता है।

तुला

समय अनुकूलता का आभास देगा। पुराने विवाद आज समाप्त होंगे। नए मित्र से मुलाकत होगी। पूंजी निवेश से लाभ होगा। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। पेट संबंधित रोग से पीडि़त हो सकते हैं।

वृश्चिक

संघर्षपूर्ण समय का अंत होगा। पड़ोसियों से संबंध मधुर होंगे। पुरानी सोच को त्यागें, आज के युग में जीएं। पूर्व में किए निवेशों से लाभ होगा। अपना कर्म कीजिए और व्यवसाय के प्रति चिंतित रहें। यात्रा के योग बन सकते हैं।

धनु

यह अवसर बार-बार नहीं आने वाले, इनका दोहन करें। उपयोगी अनुबंध हो पाएंगे। कपड़े के व्यापार से जुड़े जातकों के लिए समय मिश्रित फल देने वाला है। नौकरों की अनियमितता से परेशान रहेंगे।

मकर

निजी मसले आज सुलझ सकते हैं। अनजान मित्र बन सकते हैं। कई दिनों से कार्यों में जो अवरोध आ रहे थे, आज हट सकते हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

कुम्भ

राजनीतिक वर्चस्व के चलते विवाद संभव है। अपनी संतान को सुविधाओं के साथ-साथ अच्छे संस्कार भी दें। कार्यस्थल पर अपने कर्मचारियों के कार्यों की प्रशंसा करें। लाभ होगा। धनलाभ संभव है।

मीन

अपना व्यवहार और आचरण बदलें। सब आपके हो जाएंगे। अपने माता-पिता से ऐसा व्यवहार ठीक नहीं है। जैसा व्यवहार आप करेंगे, वैसा आपके साथ भी हो सकता है। अपनी भूल सुधारें, लाभ होगा।

Back to top button