रायबरेली में प्रियंका संग राहुल की रैली, मोदी पर जमकर साधा निशाना

रायबरेली। रायबरेली में कांग्रेस की रैली के लिए आज प्रियंका गांधी रैली करने पहुंची। यूपी चुनाव 2017 में यह पहली बार है जब प्रियंका कांग्रेस का चुनाव प्रचार कर रही हैं। चुनावी रैली में प्रियंका और पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी साथ बैठे। कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ दोनों का स्वागत करने पहुंची थी।

जानें Live अपडेट्स…राहुल का भाषण

-पीएम से मिला लेकिन कर्ज माफी पर एक शब्द नहीं बोला।

-मोदी आप पीएम हैं, किस प्रकार ड्रामेबाजी कर रहे हैं आप?

-कैबिनेट मेम जाइए, 15 मिनट में किसानों का कर्जा माफ कर सकते हैं।

-जहां जाते हैं, कुछ न कुछ वादा कर आते हैं।

– मोदी फिल्म बनाकर चले आते हैं, 2014 में पिक्चर बनाई, दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे। फिल्म में भी डायलॉग था, अच्छे दिन आएंगे।

-जहां जाते हैं रिश्ता बनाते हैं, कहते हैं दोस्तों-मित्रों।

-बनारस में कहा मैं बनारस का बेटा हूं, गंगा मेरी मां है।

-2014 में कहा बनारस को बदल दूंगा, वायदा किया।

-मेरे पास उनके वायदों की लिस्ट है, बनारस को मैं साफ कर दूंगा, गंगा को साफ कर दूगा, हर घर में पीने का पानी दे दूंगा, सोलर लैंप लगा दूंगा, रिंग रोड बना दूंगा, बनारस में फ्री इंटरनेट दूंगा।

-मोदी जी रिश्ते निभाने से बनते हैं, इनमें से एक वादा पूरा नहीं किया, मां से वादा किया था।

– मोदी जी ने कहा था कि यूपी में सरकार बनते ही किसानों का कर्जा माफ होगा। यूपीए ने भी किया था, तब कांग्रेस की सरकार थी यूपी में?

– मोदी जी कहते हैं, माताओं बहनों नया आइडिया आया है। आपके घर में जो पैसा है, आपने जो कमाया है, आइडिया आया है कि उसे कागज मे बदलना चाहता हूं। माताओं-बहनों जाओ लाइन में लग जाओ। भ्रष्टाचार खत्म करने आया हूं। माताओं-बहनों आप लाइन में लगी थीं, क्या आपको कोई अमीर आदमी आपको नजर आया?

-माल्या का 1200 करोड़ कर्ज माफ कर दिया। मोदी ने कहा- माल्या जी मुंह खोलिए, 1200 करोड़ की टॉफी लाया हूं।

-चुनाव आते हैं तो मोदीजी को किसानों की याद आती है।

-वाराणसी से किया वादा मोदीजी ने पूरा नहीं किया, भोजपुरी फिल्म सिटी बनाने को कहा था, गंगा सफाई के लिए कहा था।

– पीएम मोदी ने आपसे फूड पार्क छीन लिया, आपका रोजगार छीना। मेड इन रायबरेली छीना। क्योंकि बदला लेना था।

-नोटबंदी ने छोटे बिजनेस को, दुकानदारों को, किसानों को जबर्दस्त चोट दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button