रायबरेली जेल के कैंटीन पर भी गिरी गाज, एडीजी जेल ने किया निलंबित

रायबरेली जिला जेल में बंद कैदियों द्वाराबैरक में असलहा और कारतूस रखकर शराब पीने व  फोन पर जेलर को घूस देने संबंधी वीडियो वायरल होने के मामले में जेल केकैंटीन प्रभारी विजय नारायण को भी बुधवार को निलंबित कर दिया गया है। रायबरेली जेल के कैंटीन पर भी गिरी गाज, एडीजी जेल ने किया निलंबित

विजय के खिलाफ कार्रवाई डीआईजी जेल उमेश श्रीवास्तव की रिपोर्ट में की गई संस्तुति के आधार पर की गई है। यह जानकारी देते हुए अपर पुलिस महानिदेशक चंद्रप्रकाश ने बताया कि डीआईजी की रिपोर्ट में विजय नारायण की भूमिका पर कई गंभीर सवाल उठाए गए हैं। 

उन्होंने जांच रिपोर्ट में बताया कि कैंटीन प्रभारी विजय पर जेल में बंद अपराधियों को जेल मैनुअल के खिलाफ लजीज खाना खिलाने की बात सामने आई है। 

रिपोर्ट में यह भी बात कही गई है कि कैंटीन प्रभारी विजय ही अपराधियों को खाने में रसगुल्ला, मिष्ठान, नानवेज आदि उपलब्ध कराता है। यहीं नहीं वह जोड़-तोड़ करके पिछले तीन महीने से कैंटीन प्रभारी बना हुआ है। जबकि नियमानुसार हर महीने कैंटीन प्रभारी को रोटेशन से बदलने की व्यवस्था है।

एडीजी ने बताया कि डीआईजी की जांच रिपोर्ट के आधार पर उसे निलंबित कर सूचना शासन को भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि डीईजी की जांच रिपोर्ट कर अध्ययन कर लिया है और अब तक की हुई कार्रवाई केबारे में रिपोर्ट शासन को भेज दिया गया है। 

बता दें कि रायबरेली जेल में व्याप्त गोरखधंधे का वीडियो वायरल होने पर जेल प्रशासन ने फौरी कार्रवाई करते हुए वहां के वरिष्ठ जेल अधीक्षक समेत 6 जेल कर्मियों को निलंबित कर दिया था। इसी कड़ी में यह सातवां निलंबन किया गया है।

Back to top button