रायपुर में बार में अवैध मदिरा का जखीरा बरामद

रायपुर 12 जनवरी।आबकारी विभाग की टींम ने राजधानी के तेलीबांधा में स्थित द स्कॉय बार में दबिश देकर कुल 21.5 बल्क लीटर मदिरा बरामद की गई।
छापे के दौरान बार के प्रभारी द्वारा कोई परमिट अथवा लायसेंस प्रस्तुत नहीं किया गया। संबंधित के विरूद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34 (2) एवं 36 के तहत प्रकरण कायम कर गैर जमानती धाराओं में जेल भेज दिया गया है।
इस बार में छत्तीसगढ़ के अलावा महाराष्ट्र एवं मध्यप्रदेश की भी शराब पकड़़ी गई है।अन्य प्रदेश की जब्त की गई शराब प्रथम दृष्टया में घटिया स्तर की पाई गई। शराब की गुणवता की जॉच के लिए सैम्पल प्रयोगशाला में भेजने का निर्णय लिया गया है।

Back to top button