राम मंदिर विवाद: संसद में प्राइवेट बिल लाएंगे सांसद राकेश सिन्हा, ‘राहुल, माया, अखिलेश का यह होगा स्टैंड’

2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले अयोध्या का राम मंदिर एर बार फिर से सुर्खियां बन गया है. विपक्ष के साथ सहयोगी दल भी बीजेपी को इस मुद्दे पर घेरे हुए है. इसी घिराव को देखते हुए संसद के शीतकालीन सत्र में आजाद भारत के सबसे बड़े विवादों में से एक अयोध्या विवाद के उछलने की जमीन तैयार होती दिख रही है. राज्यसभा में बीजेपी के सांसद राकेश सिन्हा ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए प्राइवेट मेंबर बिल लाने का ऐलान कर दिया है. 
उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, लालू प्रसाद यादव, सीताराम येचुरी और बीएसपी सुप्रीमो मायावती समेत कई अन्य नेताओं को चुनौती भी दी है. उन्होंने इस सम्बंध में गुरुवार को कई ट्वीट किए हैं.
उन्होंने ट्वीट किया कि जो लोग बीजेपी और आरएसएस को उलाहना देते रहते हैं कि राम मंदिर की तारीख़ बताए उनसे सीधा सवाल क्या वे मेरे प्राइवेट मेंबर बिल का समर्थन करेंगे? उन्होंने ट्वीट कर कहा कि समय आ गया है, दूध का दूध पानी का पानी करने का. अपनी इस ट्वीट में उन्होंने राहुल गांधी, अखिलेश यादव, सिताराम येचुरी, लालू प्रसाद यादव और एन चंद्रबाबू नायडू को भी टैंग किया है.
इस वीडियो को देखने के बाद दोबारा कभी भूलकर भी नहीं पियेंगे मार्केट से लिया गया दूध, देखिये नकली दूध का काला सच
आपको बता दें कि पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर-बाबरी मस्जिद जमीन विवाद मामले की सुनवाई अगले साल जनवरी तक टाल दी. इसके बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद जैसे हिंदू संगठनों की तरफ से केंद्र की मोदी सरकार पर राम मंदिर के लिए अध्यादेश लाने का दबाव बनाया जा रहा है. केंद्र में स्पष्ट बहुमत की सरकार और यूपी में अबतक की सर्वाधिक मजबूत स्थिति में होने के बाद बीजेपी पर इस दबाव का जवाब देने का भी दबाव है. आपको बता दें कि भारत में आजतक कोई भी प्राइवेट बिल पारित नहीं हुआ है.





