रामलला के दर्शन अवधि में हुआ बदलाव

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि परिसर स्थित रामलला के दर्शन अवधि में जिला प्रशासन ने बदलाव किया है। दर्शन के प्रथम पाली में एक घंटे का समय बढ़ाया गया। अब प्रथम पाली में सुबह सात बजे से दोपहर दर्शन हो सकेंगे। द्वितीय पाली में दो बजे से शाम छह बजे तक दर्शन होते हैं। पहले प्रथम पाली में 7:00 बजे से 11:00 बजे तक दर्शन होते थे। शनिवार व रविवार को लॉकडाउन के दिन केवल स्थानीय लोग ही राम लला का दर्शन करते हैं बाकी के 5 दिन दर्शनार्थियों की भीड़ होती है। अपर जिला मजिस्ट्रेट कानून व्यवस्था जेपी सिंह ने दर्शन अवधि में बदलाव किया है।

Back to top button