रात को सोते वक़्त नहीं करना चाहिए मोबाइल का इस्तेमाल

यदि आप भी रात को सोते वक्त मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं तो ये खबर आपके लिए खास हो सकती है। जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी बदलती जा रही है वैसे ही वैसे लोगों का रूचि मोबाइल की ओर तेजी से बढ़ रही है। स्मार्टफोन का क्रेज सबसे अधिक युवा पीढ़ी के लोगों में ज्यादा देखने को मिलता है।रात को सोते वक़्त नहीं करना चाहिए मोबाइल का इस्तेमाल

मोबाइल ने हमारी जिंदगी आसान तो बना दी है, मगर वहीं उससे हमारी उम्र भी कम होती जा रही है। हम सोते समय अपने तकिए के पास मोबाइल को रख कर सो जाते हैं और फिर बीच-बीच में उठकर अपने मोबाइल को चैक भी करते रहते हैं, ऐसा करने से पहले तो नींद खराब होती है और साथ ही मोबाइल से निकलने वाली रोशनी से यूजर्स को सबसे अधिक नुकसान पहुँचता है।

एक रिसर्च के दौरान ये बात सामने आई है कि अंधेरे में स्मार्टफोन का इस्तेमाल करने से आपकी आंखों की रोशनी पर भी काफी असर पड़ता है और यहां तक की आपके अंधे होने का भी खतरा भी बढ़ जाता है।

Back to top button