रातोंरात BJP ने बदला पूरा खेल, शिवसेना हो गयी खाली…हाथ

महाराष्ट्र की सियासत में रातोंरात तस्वीर बदल गई। शनिवार सुबह देवेंद्र फडणवीस के सीएम पद की शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री पद का ‘ख्वाब’ देख रही शिवसेना को बड़ा झटका लगा। शुक्रवार शाम तक कांग्रेस-एनसीपी के सहयोग से शिवसेना के सरकार बनाने की चर्चाएं थीं लेकिन शनिवार सुबह खेल बदल गया और शिवसेना बीजेपी के दांव के आगे चारो खाने चित हो गई।

शिवसेना के हाथ कुछ नहीं
शुक्रवार शाम तक शिवसेना नेता संजय राउत उद्धव ठाकरे के सीएम बनने की संभावनाएं जता रहे थे। मीडिया में भी ऐसी चर्चाएं थीं कि शिवसेना नेता शनिवार को राज्यपाल से प्रदेश में लगे राष्ट्रपति शासन हटाने की मांग कर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे लेकिन बीजेपी ने अपनी पूर्व सहयोगी पार्टी शिवसेना के खिलाफ ऐसा राजनीतिक दांव चला कि उसके हाथ कुछ नहीं आया।

शरद पवार ने भी कहा था, सीएम होंगे ठाकरेबता दें कि शुक्रवार को कांग्रेस-एनसीपी और शिवसेना की बैठक के बाद शरद पवार ने भी कहा था कि उद्धव ठाकरे सीएम होंगे। हालांकि, कांग्रेस सीएम पद को लेकर अभी स्पष्ट नहीं थी लेकिन कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पृथ्वीराज चव्हाण ने शुक्रवार को मीटिंग के बाद तीनों पार्टियों के गठबंधन की सरकार को लेकर सकारात्मक रुख दिखाया था। माना जा रहा था कि मंत्रालय के बंटवारे को लेकर भी बात फाइनल हो गई थी और शनिवार को सरकार बनाने की कवायद शुरू हो जाएगी।

गौरतलब है कि फडणवीस को शनिवार सुबह राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। इस दौरान एनसीपी के अजित पवार ने डेप्युटी सीएम पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण के बाद फडणवीस ने शिवसेना पर निशाना साधते हुए कहा कि उसने जनादेश को नकार कर दूसरी जगह गठबंधन बनाने का प्रयास किया। उन्होंने अजित पवार को प्रदेश को स्थायी सरकार देने का फैसला करने के लिए धन्यवाद दिया।

Back to top button