राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने चेतावनी जारी की है कि आने वाले तीन-चार दिनों में तापमान तेजी से बढ़ेगा

 उत्तराखंड में मौसम भले ही इन दिनों मौसम सुहावना बना हुआ हो, लेकिन यह स्थिति ज्यादा देर तक नहीं रहने वाली। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन चार दिनों में तापमान तेजी से बढ़ेगा। यह अलग बात है कि रविवार को पर्वतीय क्षेत्रों में फिर बारिश के आसार बन रहे हैं।

शनिवार को प्रदेश में मौसम साफ रहा। तापमान भी सामान्य के करीब बना हुआ है, लेकिन राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने चेतावनी जारी की है कि आने वाले तीन-चार दिनों में तापमान तेजी से बढ़ेगा। इस दौरान इसमें सामान्य से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। वहीं रविवार को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और चमोली में कुछ स्थानों पर बारिश के आसार बन रहे हैं।

प्रमुख शहरों का तापमान

  • शहर———-अधि———-न्यूनतम
  • देहरादून——35.2———-19.4
  • मसूरी———27.7———-14.2
  • नई टिहरी—-25.6———-12.6
  • हरिद्वार——36.2———-21.2
  • उत्तरकाशी—-29.1———-13.1
  • जोशीमठ——24.2———-13.0
  • अल्मोड़ा——-32.1———-12.4
  • नैनीताल——-24.2———-16.0
  • पंतनगर——–36.8———-19.0
  • पिथौरागढ़——29.0———-10.4
  • मुक्तेश्वर——-23.0———-11.3
  • चम्पावत——-25.1———-13.3
Back to top button