राज्यपाल ने कलीम उल्लाह खां की नर्सरी में चखा आमों का स्वाद

मलिहाबाद । उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल शुक्रवार दोपहर मलिहाबाद के पदमश्री से सम्मानित हाजी कलीमुल्लाह खां की नर्सरी पहुंची। वहां पहुंचकर उन्होंने हाजी कलीमुल्लाह खां का हालचाल जाना और कई प्रकार के आमों का स्वाद चखा। इस मौके पर उन्होंने नमो नाम का पौधा भी नर्सरी में लगाया।
 

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल शुक्रवार दोपहर मलिहाबाद के हाजी कलीमुल्लाह खां की नर्सरी पहुंची । वहां पहुंचकर कलीमुल्लाह चाचा ने उन्हें तरह-तरह के आम खिलाए।एसडीएम मलिहाबाद पल्लवी मिश्रा ने जोश मलीहाबादी की आत्मकथा पुस्तक राज्यपाल को भेंट की । आ के नाम से मशहूर है मलिहाबाद
राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल ने कहा मलिहाबाद को आमों की मिठास की वजह से देश ही नही विदेशों में भी काफी पहचान मिली है । इस अवसर पर एसपी ग्रामीण आदित्य लंगेह, एसडीएम मलिहाबाद पल्लवी मिश्रा, सीओ मलिहाबाद नईम उल हसन, इंस्पेक्टर मलिहाबाद सियाराम वर्मा , तहसीलदार निखिल शुक्ला सहित सभी अधिकारी मौजूद रहे।

Back to top button