राजा भैया ने किया नई पार्टी का ऐलान, सुनने के लिए राजधानी में उमड़ा जनसैलाब

राजधानी लखनऊ के रमाबाई मैदान में शुक्रवार को आयोजित राजा भैया की रैली में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। रैली को संबोधित करते हुए राजा भैया ने कहा कि 25 साल विधानसभा में पूरे होने पर सर्वे कराया गया। इसमें 20 लाख लोगों ने भाग लिया और 80 फीसदी से ज्यादा लोगों ने नए दल के गठन के लिए रजामंदी दी।राजा भैया ने किया नई पार्टी का ऐलान, सुनने के लिए राजधानी में उमड़ा जनसैलाब

पार्टी के नाम के लिए चुनाव आयोग में प्रक्रिया चल रही है। जनसत्ता दल, जनसत्ता पार्टी या जनसत्ता लोकतांत्रिक पार्टी में से कोई नाम मिलेगा। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी मजदूर, किसान और जवान के लिए संकल्पित है। साथ ही सेना और अर्धसैनिक बलों के जवानों के लिए भी हम काम करेंगे। हमारी पार्टी का एजेंडा है कि सेना और अर्धसैनिक बल के जवानों के सीमा पर शहीद होने पर 1 करोड़ रुपये की सहायता राशि दी जाए।

बताते चलें कि 30 साल तक बतौर निर्दलीय विधायक सियासी पारी खेल चुके कुंडा (प्रतापगढ़) के विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया एक नयी पार्टी का गठन कर चुनावी मैदान में उतर रहे हैं। पार्टी गठन की घोषणा के बाद यह उनकी पहली रैली है। वैसे तो रघुराज के समर्थकों ने इस रैली को ‘राजा भइया रजत जंयती अभिनंदन समारोह’ का नाम दिया है। लेकिन माना जा रहा है कि राजा भैया ने अपनी सियासी ताकत का प्रदर्शन करने के लिए इस रैली का आयोजन किया है। 

Back to top button