राजस्थान में इस तरह जीतेंगे 180 सीटें: वसुंधरा राजे

राजस्थान विधानसभा के लिए बुधवार की शाम चुनाव प्रचार थम गया है। इसके बाद प्रत्याशी और उनके समर्थक घर-घर जाकर जनसंपर्क करने में जुटेंगे। शुक्रवार को मतदान होगा। मतदान से ठीक दो दिन पहले मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने “दैनिक जागरण” से बातचीत की। इस दौरान वसुंधरा राजे ने फिर से सत्ता में लौटने का विश्वास जताते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों के बल पर हमने वोट मांगा और जनता हमें समर्थन अवश्य देगी। वसुंधरा राजे से बातचीत के कुछ अंशः

राजस्थान में हर पांच साल में सरकार बदलने की परंपरा रही है, फिर आप कैसे सत्ता में आने का दावा कर रही हैं?

हम परंपरा तोड़कर फिर से सत्ता में आएंगे। हमने काम किया है, लोगों के बीच में गए हैं। परिवार की तरह लोगों से संबंध बनाए हैं, इस आधार पर हम फिर से सत्ता में आएंगे। हमने राज्य को बीमारू प्रदेश की श्रेणी से बाहर निकाला।

मतदाता आपको क्यों चुने? कोई प्रमुख कारण जिनके आधार पर आप सत्ता में आने की बात कह रही हैं?

पीएम मोदी का बयान, अगर ये राज खुला तो बात दूर तक जाएगी बात…

पांच साल पहले तक राजस्थान पिछड़ा, भ्रष्टाचार से त्रस्त था। वह अब विकसित हो गया। भामाशाह योजना, जननी सुरक्षा योजना, स्कील डेवलपमेंट सहित 167 योजनाओं के माध्यम से हमने प्रदेश को आगे बढ़ाने का काम किया है।

आपको क्या लगता है कि सरकार की कितनी योजनाओं पर अमल हो सका है?

हमने योजना बनाई ही नहीं, बल्कि उन पर अमल भी किया।

आप पहले सुराज संकल्प यात्रा और फिर चुनाव अभियान के दौरान प्रदेश का दौरा कर रही हैं। आपको क्या लगता है कितनी सीटें भाजपा को मिल सकती हैं?

भाजपा 180 सीटें लेकर फिर से सरकार बनाएगी। जनता के आशीर्वाद और पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर हम जीत का रिकॉर्ड बनाएंगे।

Back to top button