राजस्थान घूमने का प्लान है तो जरूर जाएं इन 5 जगहों पर, देखने लायक हैं ये टूरिस्ट प्लेसेस

राजस्थान एक ऐतिहासिक राज्य है। यहां के बड़े-बड़े किले,संस्कृति और पहनावे की झलक देखने के लिए दूर-दराज से कई लोग आते हैं। अगर आप भी राजस्थान घूमने का प्लान बना रहे हैं तो अपने लिस्ट में इन पांच खूबसूरत जगहों को शामिल करना बिल्कुल ना भूलें। 

जयपुर
जयपुर राजस्थान की राजधानी है। इसे पिंक सिटी और गुलाबी शहर के नाम से भी पहचाना जाता है। यहां घूमने के लिए सबसे बेस्ट जगह है आमेर का किला,बिरला मंदिर,जंतर-मंतर, हवा महल, जल महल। पिंक सिटी में आपको कई सुंदर हवेलियां और किले देखने को मिल जाएंगे।

जोधपुर
जोधपुर को राजस्थान का दूसरा बड़ा शहर कहा जाता है। यहां घूमने के लिए मेहरानगढ़ का किला,उम्मेद भवन पैलेस, घंटा घर पैलेस, कल्याण झील काफी अच्छी जगह हैं।यहां घूमने आएं लोगों के लिए जैन मंदिर भी खासा आकर्षण का केंद्र है।
चितौडगढ़
चितौडगढ़ को राजपूतों का ऐतिहासिक गढ़ माना जाता है। यह शहर बेराच नदी के किनारे बसा हुआ है। जौहर के आग में खुद को तपाने वाली रानी पद्मावती का महल यहीं बना हुआ है। यहां घूमने के लिए सबसे बेहतर जगह के नाम हैं राणा कुम्भ का महल,जौहर मेला ,कालिका मंदिर।बता दें यहां मौजूद कालिका मंदिर एक समय में सूर्य मंदिर के नाम से पहचाना जाता था।समय के साथ जिसका नाम बदलकर कालिका मंदिर रख दिया गया।

अजमेर
अजमेर ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह शरीफ के लिए मशहूर है। कहते हैं यहां मांगी हुई हर मुराद जरूर कुबूल होती है।घूमने के लिए यहां हर मौसम में लोग आते हैं। अरावली पहाड़ियों के बीचों- बीच बसे इस शहर के आस पास के नजारे बेहद खूबसूरत हैं। इसके अलावा यहां के पुष्कर में भी दुनिया का अकेला ब्रम्हा जी का मंदिर है। यहां का पुष्कर मेला और नागौर मेला आकर्षण के मुख्य केंद्र हैं।

उदयपुर
उदयपुर को मेवाड़ के नाम से भी पहचाना जाता है। यहां के राजाओं का इतिहास संघर्ष से भरा हुआ रहा है। राजा के राजाओं ने कभी मुगल से संघर्ष किया तो कभी पड़ोसी देश के राजाओं के साथ युद्ध। बता दें, इस शहर का निर्माण महाराणा उदय सिंह ने साल 1553 में किया था। यहां की फतेह सागर झील, उदयपुर का सिटी पैलेस, बगोर की हवेली, एकलिंगजी मंदिर, श्रीनाथ मंदिर को देखने के लिए लोग पूरे साल आते रहते हैं।

माउंट आबू
यह राजस्थान का इकलौता हिल स्टेशन है। यहां की खूबसरती लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करती है।अरावली के पहाड़ियों के बीचों -बीच बसा यह शहर देश नहीं बल्कि विदेशों में भी काफी मशहूर है। इस हिल स्टेशन को राजस्थान का स्वर्ग भी कहा जाता है। यहां नक्की झील, दिलवाड़ा जैन मंदिर घूमने के लिहाज से बेहद अच्छी जगह है।